1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 31 तोपों की सलामी के साथ पाक स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू

31 तोपों की सलामी के साथ पाक स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू

 Written By: IANS
 Published : Aug 14, 2015 04:12 pm IST,  Updated : Aug 14, 2015 04:18 pm IST

इस्लामाबाद: रेडियो पाकिस्तान की रपट के अनुसार पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी में 31 तोपों की सलामी दी गई और प्रांतीय राजधानियों में 21 तोपों की सलामी के साथ स्वतंत्रता दिवस के

पाकिस्तान में...- India TV Hindi
पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस का जश्न

इस्लामाबाद: रेडियो पाकिस्तान की रपट के अनुसार पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी में 31 तोपों की सलामी दी गई और प्रांतीय राजधानियों में 21 तोपों की सलामी के साथ स्वतंत्रता दिवस के समारोह शुरू हुए।

मुख्य समारोह इस्लामाबाद के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।

जियो न्यूज की रपट के अनुसार, इस अवसर पर राष्ट्रपति ममनून हुसैन के साथ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना और अलामा मोहम्मद इकबाल के मकबरों पर चेंज ऑफ गार्ड समारोह में आयोजित हुए।

सभी प्रांतीय राजधानियों और जिला मुख्यालयों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थानों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए।

देशभर के विभिन्न संगठनों द्वारा संगोष्ठियों, सम्मेलनों, व्याख्यानों, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता, प्रदर्शनियों, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और नाट्य मंचन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान, सभी प्रमुख और सार्वजनिक इमारतों, सड़कों को राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय नेताओं के चित्रों और बैनरों से सजाया गया।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की सैन्य अदालतें बेहद गोपनीय व शक्तिशाली

             पेशावर स्कूल हमले के दोषी छह आतंकियों को सजा-ए-मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश