1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बदहाल पाकिस्‍तान को याद आए सिख, ननकाना-करतारपुर कॉरिडोर के निकट निवेश की गुजारिश

बदहाल पाकिस्‍तान को याद आए सिख, ननकाना-करतारपुर कॉरिडोर के निकट निवेश की गुजारिश

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2019 07:43 am IST,  Updated : Jan 14, 2019 07:44 am IST

आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान ने अब भारतीय सिख समुदाय से वहां निवेश की गुजारिश की है। पाकिस्तान ने दुनियाभर में मौजूद सिखों को ननकाना-करतापुर कॉरिडोर के निकट निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है।

Kartarpur - India TV Hindi
Kartarpur 

आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्‍तान ने अब भारतीय सिख समुदाय से वहां निवेश की गुजारिश की है। पाकिस्‍तान ने दुनियाभर में मौजूद सिखों को ननकाना-करतापुर कॉरिडोर के निकट निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। पाकिस्‍तान ने कहा है कि इस कॉरिडोर के निकट निवेश करने वाले सिख समुदाय के लोगों को सरकार सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैयार करवाएगी। 

सिख समुदाय को निवेश का यह ऑफर लंदन के साउथहॉल की गुरु गोविंद सिंह सभा में सिख समुदाय के लोगों से बात करते हुए पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर चौधरी मोहम्‍मद सरवर ने दिया। सरवर ने कहा कि 70 साल के बाद इस कॉरिडोर का खुलाना बेहद ही महत्‍वपूर्ण है, इस दौरान सिख समुदाय की ओर से जो भावनाओं का सागर उमड़ा है, उसे देखकर पाकिस्‍तान की सरकार बेहद उत्‍सा‍हित है। 

सरवर ने करतारपुर कॉरिडोर मामले में भारत के सहयोग की भी सराहना की। उन्‍होंने कहा कि यदि भारत सरकार सकारात्‍मक रूप से हमें सहयोग नहीं देती तो निश्चित रूप से यह सपना साकार नहीं हो पाता। इस कॉरिडोर के जरिए दोनों सरकारों ने दुनिया भर के सवा करोड़ सिखों की उम्‍मीदों को पूरा करते हुए नए संबंधों की नींव रखी है। 

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान की सरकार ननकाना साहब और करतारपुर साहेब के बीच कॉरिडोर विकसित कर रही है। इसका पूरा खर्च पाकिस्‍तान की सरकार ही उठाएगी। सरवर ने इस कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्‍यान में रखते हुए सरवर ने सिख समुदाय से होटल, शिक्षण और अन्‍य बिजनेस के क्षेत्र में निवेश की अपील की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश