1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान फांसी की सजा देने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर

पाकिस्तान फांसी की सजा देने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 18, 2016 08:42 pm IST,  Updated : Dec 18, 2016 08:42 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान लगातार दूसरे साल सर्वाधिक संख्या में फांसी देने के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर रहा। उसने दो साल में 419 लोगों की फांसी दी है। एक मानवाधिकार संगठन ने आज यह

hanging- India TV Hindi
hanging

इस्लामाबाद: पाकिस्तान लगातार दूसरे साल सर्वाधिक संख्या में फांसी देने के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर रहा। उसने दो साल में 419 लोगों की फांसी दी है। एक मानवाधिकार संगठन ने आज यह जानकारी दी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जस्टिस प्रोजेक्ट पाकिस्तान के कार्यकारी निदेशक सारा बेलाल ने एक बयान में बताया कि पेशावर में साल 2014 में सेना द्वारा संचालित एक स्कूल पर हुए आतंकी हमले के दो साल हो गए हैं। इसमें मारे गए लोगों में ज्यादातर छात्र थे। इसके बाद पाकिस्तान ने मौत की सजा पर 6 साल से लगी रोक हटा ली थी।

उन्होंने बताया कि अब तक पाकिस्तान ने फिर से फांसी शुरू करने के बाद मौत की सजा का सामना कर रहे 419 दोषियों को फांसी दी है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक 2015 में 25 देशों में कम से कम 1,634 लोगों को फांसी दी गयी है।

इसने बताया कि इनमें सर्वाधिक संख्या में मौत की सजा चीन, ईरान, पाकिस्तान, सऊदी अरब और अमेरिका में दी गई। जस्टिस प्रोजेक्ट पाकिस्तान द्वारा जुटाए आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2014 से दी गई फांसी में सिर्फ 16 फीसदी ही आतंकवाद से जुड़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश