1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: गोल रोटी नहीं बना पाने पर की थी बेटी की हत्या, पिता को मिली फांसी

पाकिस्तान: गोल रोटी नहीं बना पाने पर की थी बेटी की हत्या, पिता को मिली फांसी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2016 08:10 am IST,  Updated : Oct 26, 2016 08:10 am IST

'गोल रोटी' नहीं बना पाने को लेकर पिछले वर्ष अपनी 12 वर्षीय बेटी की हत्या करने वाले एक पाकिस्तानी व्यक्ति को यहां की एक अदालत ने फांसी की सजा दी है।

pakistan man death sentence for killing daughter for not...- India TV Hindi
pakistan man death sentence for killing daughter for not making round roti

लाहौर: 'गोल रोटी' नहीं बना पाने को लेकर पिछले वर्ष अपनी 12 वर्षीय बेटी की हत्या करने वाले एक पाकिस्तानी व्यक्ति को यहां की एक अदालत ने फांसी की सजा दी है। एक अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश ने खालिद महमूद को मृत्युदंड दिया, जिसने अपनी बेटी की हत्या कर शव को एक अस्पताल के बाहर फेंक दिया था।

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश असगर खान ने कहा कि इस तरह के व्यक्ति को माफ नहीं किया जा सकता है, जिसने एक मामूली मसले को लेकर अपनी ही बेटी की नृशंस हत्या कर दी।

पूरी जिरह सुनने और सबूतों की जांच के बाद सत्र न्यायाधीश ने खालिद को मृत्युदंड देने की घोषणा की और उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश