1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत की हार पर पाकिस्तान खुश, इमरान के मंत्री बोले- हमारी मोहब्बत न्यूजीलैंड

भारत की हार पर पाकिस्तान खुश, इमरान के मंत्री बोले- हमारी मोहब्बत न्यूजीलैंड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2019 08:56 pm IST,  Updated : Jul 10, 2019 09:01 pm IST

टीम इंडिया की हार से जहां पूरा देश दुखी है वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान खुशी जाहिर कर रहा है। इमरान खान की सरकार में मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने टीम इंडिया की हार के बाद खुशी का ट्वीट किया।

India's MS Dhoni reacts as he leaves the field after being...- India TV Hindi
India's MS Dhoni reacts as he leaves the field after being dismissed by New Zealand's Martin Guptill during the Cricket World Cup semi-final match

इस्लामाबाद: आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया है। मैनचेस्टर में खेले गए वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार हुई है और इस हार के साथ ही 130 करोड़ हिंदुस्तानियों के वर्ल्डकप जीतने का सपना टूट गया। इसी के साथ न्यूजीलैंड लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है। 

टीम इंडिया की हार से जहां पूरा देश दुखी है वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान खुशी जाहिर कर रहा है। इमरान खान की सरकार में मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने टीम इंडिया की हार के बाद खुशी का ट्वीट किया। फवाद हुसैन ने लिखा है, पाकिस्तानियों की नई मोहब्बत, 'न्यूजीलैंड'।

लेकिन इमरान सरकार के मंत्री इस बार अपनी एक गलती की वजह से ट्रोल हो गए। अपने ट्वीट में लिखी स्पेलिंग के चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। फवाद हुसैन ने अपने ट्वीट में New zealand की जगह NewZeeland लिख दिया।

बता दें कि वर्ल्डकप 2019 में भी पाकिस्तान लगातार टीम इंडिया के खिलाफ बोलने का मौका नहीं छोड़ रहा है। पाकिस्तान के मंत्री बल्कि पाकिस्तानी फैंस भी ट्विटर पर टीम इंडिया को ट्रोल करने में लगे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश