1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: यहां एक मंत्री ने दूसरे मंत्री को दी दंड-बैठक की चुनौती

VIDEO: यहां एक मंत्री ने दूसरे मंत्री को दी दंड-बैठक की चुनौती

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 17, 2016 12:21 pm IST,  Updated : Aug 17, 2016 12:21 pm IST

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार के एक नवनियुक्त मंत्री ने पंजाब प्रांत के अपने एक समकक्ष को दंड-बैठक में मुकाबला करने की अजीबो-गरीब चुनौती दे डाली।एक सप्ताह पहले 29 साल के मोहम्मद बक्श

 मोहम्मद बक्श महर खेल...- India TV Hindi
मोहम्मद बक्श महर खेल मंत्री

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार के एक नवनियुक्त मंत्री ने पंजाब प्रांत के अपने एक समकक्ष को दंड-बैठक में मुकाबला करने की अजीबो-गरीब चुनौती दे डाली।एक सप्ताह पहले 29 साल के मोहम्मद बक्श महर खेल मंत्री बने और वह सबसे कम उम्र के मंत्री हैं। उन्होंने ऑनलाइन वीडियो में पंजाब प्रांत के मंत्रियों खासकर खेल मंत्री को चुनौती दी कि वे यह साबित करने के लिए 50 बार दंड-बैठक करें कि वे उनकी तरह फिट हैं।

समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी कि महर ने बाद में कहा कि वह 40 बार दंड-बैठक का मुकाबला करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि 50 बार दंड-बैठक में मुझे कोई नहीं हरा सकता। पहली बार कोई खेल मंत्री इस विभाग को चला रहा है।

महर ने कहा, सिंध प्रांत के खिलाड़ी में चर्चा में नहीं आते। मैं इसी को बदलने का मकसद रखता हूं। ये मैं करूंगा चाहे मुझे संघीय सरकार से लड़ना पड़े। इस वीडियो के आने के बाद संघीय सरकार के मंत्री आबिद शेर अली का एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में उन्होंने महर को 100 किलोग्राम वजन उठाने की चुनौती दे डाली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश