1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक ने कहा हमने खदेड़ी भारतीय पनडुब्बी, भारत ने दिया करारा जवाब

पाक ने कहा हमने खदेड़ी भारतीय पनडुब्बी, भारत ने दिया करारा जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2016 07:47 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 07:47 pm IST

पाकिस्तानी नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि उसके जल क्षेत्र के पास एक भारतीय पनडुब्बी देखी गई और समय रहते उसका पीछा किया गया। वहीं, भारत ने पाकिस्तानी नौसेना के इस दावे को सफेद झूठ करार दिया है।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

कराची/नई दिल्ली: पाकिस्तानी नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि उसके जल क्षेत्र के पास एक भारतीय पनडुब्बी देखी गई और समय रहते उसका पीछा किया गया। वहीं, भारत ने पाकिस्तानी नौसेना के इस दावे को सफेद झूठ करार दिया है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना बेड़े की इकाइयों ने भारतीय पनडुब्बी का पीछा किया और तब तक पीछा किया, जब तक कि वह पाकिस्तानी जल क्षेत्र से बाहर नहीं चली गई। प्रवक्ता ने कहा कि पनडुब्बी को खदेड़ने की पाकिस्तानी नौसेना की क्षमता देश की पनडुब्बी रोधी क्षमता का एक स्पष्ट सबूत है। नेवी की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया था कि भारतीय पनडुब्बी को पाकिस्तानी तट के दक्षिण में देखा गया था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत के किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में पाकिस्तान सक्षम है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अपनी पनडुब्बियों को पाकिस्तानी जल क्षेत्र में तैनात करने की कोशिश कर रहा है। कमोडोर सेवानिवृत्त सैयद एम. ओबैदुल्ला ने इस घटना पर कहा कि भारतीय पनडुब्बी टाईप209 श्रेणी की थी, जो आज के समय में दुनिया की सबसे खतरनाक पनडुब्बियों में से एक है। उन्होंने कहा कि पनडुब्बी बलूचिस्तान तट की ओर जा रही थी। वहीं, भारत ने पाकिस्तानी नौसेना के इस दावे को सफेद झूठ करार दिया है। भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान की यह रिपोर्ट सफेद झूठ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश