1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, सार्क सम्मेलन किया स्थगित

अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, सार्क सम्मेलन किया स्थगित

 Written By: PTI
 Published : Sep 30, 2016 11:58 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 11:58 pm IST

नवंबर में इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन को पाकिस्तान ने स्थगित कर दिया है। 19वां सार्क सम्मेलन 9 से 10 नवंबर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होना था।

SAARC- India TV Hindi
SAARC Image Source : PTI

इस्लामाबाद: नवंबर में इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन को पाकिस्तान ने स्थगित कर दिया है। 19वां सार्क सम्मेलन 9 से 10 नवंबर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होना था। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उरी हमले के बाद भारत के इस सम्मेलन में भाग नहीं लेने के ऐलान के बाद एक-एक कर सदस्य देशों ने भारत के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करते हुए इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। इससे पाकिस्तान बिल्कुल अलग-थलग पड़ गया और आखिरकार उसने सार्क सम्मेलन स्थगित करने का फैसला किया। 

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर सार्क सम्मेलन स्थगित करने की सूचना दी गई। पाकिस्तान ने इसके पीछे भारत को वजह बताया है। पाकिस्तान का कहना है कि उरी हमले के बाद भारत की तरफ से बेबुनियाद आरोप लगाए गए और इस सम्मेलन को बेपटरी करने की कोशिश की गई। जल्द ही सार्क सम्मेलन की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश