1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आज नेपाल पहुंचेंगे पाकिस्तानी पीएम शाहिद खाकान अब्बासी, गार्ड ऑफ आर्नर से होगा स्वागात

आज नेपाल पहुंचेंगे पाकिस्तानी पीएम शाहिद खाकान अब्बासी, गार्ड ऑफ आर्नर से होगा स्वागात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2018 07:34 am IST,  Updated : Mar 05, 2018 07:34 am IST

नेपाल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की यात्र इस क्षेत्र में पाकिस्तान के ‘‘सक्रिय संबंधों एवं पहुंच बढ़ाने के प्रयासों’’ के तहत देखा जा रहा है।

पाकिस्तान के...- India TV Hindi
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी। Image Source : PTI

काठमांडू: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी दो दिनों के नेपाल दौरे पर जा रहे हैं। सोमवार को अब्बासी नेपाल पहुंचेगे जहां उनका स्वागत नेपाली सेना द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑर्नर से किया जाएगा। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री 2 बजे यहां पहुंचेंगे। अब्बासी नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री केपीओली को प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देंगे। नेपाल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की यात्र इस क्षेत्र में पाकिस्तान के ‘‘सक्रिय संबंधों एवं पहुंच बढ़ाने के प्रयासों’’ के तहत देखा जा रहा है।

नेपाली प्रधानमंत्री ओली के अलावा पाकिस्तानी पीएम नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरे में प्रधानमंत्री नेपाली नेतृत्व को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सफल समापन की बधाई देंगे जिससे नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हुआ है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि दौरे से वाणिज्य, शिक्षा, पर्यटन, रक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार होगा और इसे मजबूत करने का अवसर मिलेगा। भारत भी इस पूरी यात्रा पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश