1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत गंभीर तो पाकिस्तान कश्मीर पर बातचीत के लिए तैयार: शरीफ

भारत गंभीर तो पाकिस्तान कश्मीर पर बातचीत के लिए तैयार: शरीफ

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2016 07:17 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 07:17 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बातचीत केवल इसी शर्त पर होगी कि नई दिल्ली कश्मीर मुद्दे का समाधान करने के लिए गंभीर हो।

Nawaz Sharif | AP File Photo- India TV Hindi
Nawaz Sharif | AP File Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बातचीत केवल इसी शर्त पर होगी कि नई दिल्ली कश्मीर मुद्दे का समाधान करने के लिए गंभीर हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अशांति का मुख्य कारण कश्मीर मुद्दा है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने तमाम अटके हुए मुद्दों पर चर्चा के लिए पेशकश की थी लेकिन भारत ने जवाब नहीं दिया। शरीफ अजरबैजान के तीन दिनों के दौरे पर हैं और उन्होंने ये बातें वहीं कहीं। शरीफ ने कहा, ‘क्षेत्र में अशांति का मुख्य कारण कश्मीर है और मुद्दे के समाधान के लिए भारत को गंभीरता अवश्य दिखानी चाहिए और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के प्रस्तावों के तहत प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। 

शरीफ ने भारत के आरोपों को खारिज कर दिया कि उरी में भारतीय सैन्य शिविर पर हमले में पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने कहा कि घटना के 6 घंटे के अंदर भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार कोई घुसपैठ नहीं हुई। उरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में आए तनाव के बीच शरीफ का यह बयान सामने आया है। पिछले महीने हुए उरी हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश