1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने ICJ का फैसला मानने से किया इनकार, कहा-ठोस सबूत देंगे

पाकिस्तान ने ICJ का फैसला मानने से किया इनकार, कहा-ठोस सबूत देंगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2017 05:54 pm IST,  Updated : May 18, 2017 05:58 pm IST

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का फैसला मानने से इनकार कर दिया है।

Pak reaction- India TV Hindi
Pak reaction

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का फैसला मानने से इनकार कर दिया है। ICJ का फैसला आने के बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देशहित में ICJ का फैसला हमें मंजूर नहीं है। ये भी पढ़ें: (कुलभूषण जाधव: पाकिस्तान को करारा झटका, ICJ ने फ़ांसी पर लगाई रोक )

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कुलभूषण जाधव से जुड़े ठोस सबूत हम ICJ को सौंपेंगे। पाकिस्तान का कहना है कि ICJ से इस तरह के फैसले पहले भी आ चुके हैं और कुलभूषण जाधव का मामला ICJ  के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जाधव का केस ICJ में ले जाकर भारत उसका असली चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहा है। 

प्रवक्ता ने कहा कि कुलभूषण जाधव केस को मानवता का ऐंगल देकर भारत दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। भारत एक ऐसे शख्स को बचाना चाहता है जिसकी वजह से कई मासूम पाकिस्तानी मारे जाते। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश