1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक का प्रोपेगैंडा: नक्सली हमले के वीडियो को भारतीय सेना पर हमला बताया

पाक का प्रोपेगैंडा: नक्सली हमले के वीडियो को भारतीय सेना पर हमला बताया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2016 11:24 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 12:02 am IST

पाकिस्तान की बौखलाहट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां न्यूज चैनलों पर पाक आर्मी की ओर से जारी एक झूठा वीडियो दिखाया जा रहा है।

Fake video Pak Army- India TV Hindi
Fake video Pak Army

नयी दिल्ली: भारतीय सेना की तरफ से एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान काफी बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की बौखलाहट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां न्यूज चैनलों पर पाक आर्मी की ओर से जारी एक झूठा वीडियो दिखाया जा रहा है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह पूरी रणनीति पाक सेना का प्रोपैगेंडा है जिसके तहत वह सर्जिकल स्ट्राइक के सदमे से उबर सके। चार साल पुराने यूट्यब के वीडियो में नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ के जवान नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान इसे भारतीय सेना का जवान बताकर जनता के बीच यह जताने की कोशिश कर रहा है कि उसने सर्टिजल स्ट्राइक का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

वीडियो की जब तहकीकात की गई तो पता चला कि यह चार साल पुराना है। चार साल पहले छत्तीसगढ़ के जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था। यह वीडियो उस हमले के बाद का है जिसमें सीआरपीएफ के कुछ जवान घायल हो गए थे।

इन्हें भी पढें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश