1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बदले की कार्रवाई: पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को देश से निकाला

बदले की कार्रवाई: पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को देश से निकाला

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2016 07:50 am IST,  Updated : Oct 28, 2016 07:51 am IST

जवाबी कार्रवाई के तहत पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को अवांछित व्यक्ति करार दिया और उनसे 48 घंटे के भीतर देश छोड़कर जाने को कहा।

Indian High Commission, Islamabad- India TV Hindi
Indian High Commission, Islamabad

इस्लामाबाद: जवाबी कार्रवाई के तहत पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को अवांछित व्यक्ति करार दिया और उनसे 48 घंटे के भीतर देश छोड़कर जाने को कहा। विदेश कार्यालय ने एक वक्तव्य में कहा कि फैसले से भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले को अवगत करा दिया गया, जिन्हें विदेश मंत्रालय ने तलब किया था।

वक्तव्य में कहा गया, विदेश सचिव :एजाज चौधरी: ने भारतीय उच्चायुक्त को आज तलब किया और भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी सुरजीत सिंह को अवांछित करार दिए जाने के पाकिस्तान सरकार के फैसले से अवगत कराया। वक्तव्य में कहा गया कि विदेश सचिव ने भारतीय अधिकारी की गतिविधियों को लेकर गंभीर चिंता का इजहार किया, जो वियना संधि और स्थापित कूटनीतिक मानदंडों का घोर उल्लंघन हैं।

भारतीय उच्चायोग से कहा गया है कि वो सिंह और उनके परिवार के 29 अक्तूबर तक पाकिस्तान छोड़ने के लिए अविलंब जरूरी व्यवस्था करें। इससे पहले दिन में भारत ने नयी दिल्ली में पदस्थापित पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को जासूसी गतिविधियों के लिए अवांछित व्यक्ति करार दिया। उसे तब अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया जब भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की तैनाती के विवरणों समेत संवेदनशील रक्षा दस्तावेजों के साथ दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश