1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत नाकामी छिपाने के लिए सीज़फायर उल्लंघन कर रहा: पाकिस्तान

भारत नाकामी छिपाने के लिए सीज़फायर उल्लंघन कर रहा: पाकिस्तान

 Written By: IANS
 Published : Nov 07, 2016 01:37 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 01:37 pm IST

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा असिफ ने भारत पर अपनी अंदरूनी नाकामियों पर से ध्यान हटाने के मकसद से सीमा पर 'बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन' करने का आरोप लगाया।

pakistan says india violating ceasefire to hide its failure- India TV Hindi
pakistan says india violating ceasefire to hide its failure

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा असिफ ने भारत पर अपनी अंदरूनी नाकामियों पर से ध्यान हटाने के मकसद से सीमा पर 'बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन' करने का आरोप लगाया। सोमवार को मीडिया में जारी रिपोर्ट में यह कहा गया है। असिफ ने कहा कि भारतीय बलों ने इस साल नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 178 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया।

समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट के अनुसार असिफ ने कहा, "भारत सीमा पर तनाव पैदा करके अपनी अंदरूनी नाकामियों पर से ध्यान हटा रहा है।" उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में लोगों की हत्या से भारत का 'असली चेहरा सामने आ गया है'।

रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं अपनी मातृभूमि के हर इंच की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि भारत देश में आतंकवाद का समर्थन कर रहा है। आसिफ ने पंजाब के सुचीतगढ़ के कुंदनपुर गांव में 'भारत की ओर से की गई गोलाबरी' से प्रभावित ग्रामीणों के साथ एकजुटता दर्शाने के दौरान रविवार को यह कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश