1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: सिंध प्रांत के मंत्री गुलाम मुर्तजा बलोच की Coronavirus से मौत

पाकिस्तान: सिंध प्रांत के मंत्री गुलाम मुर्तजा बलोच की Coronavirus से मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2020 11:14 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 11:14 pm IST

पाकिस्तान के दक्षिण-पूर्वी सिंध प्रांत में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण से एक प्रांतीय मंत्री की मौत हो गई।

पाकिस्तान: सिंध...- India TV Hindi
पाकिस्तान: सिंध प्रांत के मंत्री गुलाम मुर्तजा बलोच की Coronavirus से मौत Image Source : SOCIAL MEDIA

कराची: पाकिस्तान के दक्षिण-पूर्वी सिंध प्रांत में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण से एक प्रांतीय मंत्री की मौत हो गई। समाचार पत्र 'डॉन' की खबर के अनुसार सिंध के मानव संसाधन मंत्री गुलाम मुर्तजा बलोच 14 मई को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा करते हुए उन्होंने लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील की थी।

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने एक बयान में कहा, ''कोरोना वायरस के चलते बलोच का निधन हो गया। वह पीपीपी के बहादुर और मेहनती सदस्य थे। उनकी जगह किसी और को मिलना मुश्किल है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश