1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान के सेना प्रमुख के भड़काउ बयान को पाकिस्तान ने राजदूत को किया तलब

ईरान के सेना प्रमुख के भड़काउ बयान को पाकिस्तान ने राजदूत को किया तलब

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2017 05:39 pm IST,  Updated : May 10, 2017 05:39 pm IST

पाकिस्तान ने आज ईरान के राजदूत को तलब कर उन्हें ईरान के सेना प्रमुख के इस बयान, कि अगर इस्लामाबाद सीमा पार हमले करने वाले चरमपंथियों पर कार्रवाई नहीं करता है तो....

Pakistan summoned ambassador to Iran- India TV Hindi
Pakistan summoned ambassador to Iran

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज ईरान के राजदूत को तलब कर उन्हें ईरान के सेना प्रमुख के इस बयान, कि अगर इस्लामाबाद सीमा पार हमले करने वाले चरमपंथियों पर कार्रवाई नहीं करता है तो तेहरान पाकिस्तान में आतंकवादियों की पनाहगाहों को निशाना बनाएगा, पर अपनी चिंता से अवगत कराया। (ऑस्ट्रेलियाई सिनेटर ने संसद में ब्रेस्टफीडिंग करवाकर रचा इतिहास)

ईरान की सरकारी समाचार समिति इरना के अनुसार सेना प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बाकरी ने कल कहा था कि अगर पाकिस्तान सीमा को नियंत्रित नहीं करता, आतंकवादियों को गिरफ्तार नहीं करता और उनके शिविरों को बंद नहीं करता, तो हम उन पनाहगाहों को निशाना बनाएंगे चाहे वे जहां भी हों।

उनका बयान ऐसे वक्त आया है जब चरमपंथियों के साथ हिंसक संघर्ष में 10 ईरानी सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तानी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की चिंताओं से अवगत कराने के लिए ईरानी राजदूत को तलब किया गया। उसने कहा, ईरानी राजदूत को अवगत कराया गया कि इस तरह की टिप्पणियां दोनों देशों के भाईचारे वाले रिश्तों की मूल भावना के खिलाफ हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश