1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने ‘‘संघर्ष विराम उल्लंघन’’ को लेकर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया

पाकिस्तान ने ‘‘संघर्ष विराम उल्लंघन’’ को लेकर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2020 05:06 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 05:06 pm IST

पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और नियंत्रण रेखा के पास भारतीय बलों द्वारा संघर्ष विराम का कथित तौर पर उल्लंघन किए जाने पर अपना विरोध दर्ज कराया।

Pakistan summoned senior Indian diplomat over "ceasefire violation"- India TV Hindi
Pakistan summoned senior Indian diplomat over "ceasefire violation"

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और नियंत्रण रेखा के पास भारतीय बलों द्वारा संघर्ष विराम का कथित तौर पर उल्लंघन किए जाने पर अपना विरोध दर्ज कराया। विदेश कार्यालय ने दावा किया कि मंगलवार को राखचिकरी सेक्टर में भारतीय बलों द्वारा "अंधाधुंध और अकारण गोलाबारी" किए जाने के कारण दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं। 

विदेश कार्यालय ने आरोप लगाा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा (डब्ल्यूबी) के पास आबादी वाले क्षेत्रों को भारी और स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया। विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय पक्ष को 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने, इस संघर्ष विराम उल्लंघन और ऐसी अन्य घटनाओं की जांच कराने तथा सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए बुलाया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश