1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान भारतीय टीवी चैनलों का प्रसारण रोकेगा

पाकिस्तान भारतीय टीवी चैनलों का प्रसारण रोकेगा

 Written By: IANS
 Published : Sep 02, 2016 09:02 am IST,  Updated : Sep 02, 2016 09:02 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने देश में अवैध भारतीय डीटीएच सेवाओं और ज्यादा विदेशी सामग्री के प्रसारण पर टीवी चैनलों और केबल संचालकों पर कार्रवाई की घोषणा की है। यह कदम भारत सरकार के ऑल इंडिया रेडियो

Indian channels- India TV Hindi
Indian channels

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने देश में अवैध भारतीय डीटीएच सेवाओं और ज्यादा विदेशी सामग्री के प्रसारण पर टीवी चैनलों और केबल संचालकों पर कार्रवाई की घोषणा की है। यह कदम भारत सरकार के ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के बलूची भाषा में कार्यक्रम के प्रसारण की पहल करने के बाद आया है।

डॉन न्यूज ऑनलाइन के मुताबिक, पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने बुधवार को कहा कि आने वाले महीनों में पाकिस्तान अपनी डीटीएच(डायरेक्ट-टू-होम) सेवा देने के लिए तैयार है।

पीईएमआरए के अध्यक्ष अबसार आलम ने कहा, "करीब तीन लाख भारतीय डीटीएच डिकोडर्स देश में बेचे जा रहे हैं। हम सिर्फ इस बिक्री को ही नहीं रोकना चाहते, बल्कि हमने एजेंसियों से पाकिस्तानियों को बेचे जा रहे डिकोडर्स के भारतीय डीलरों को होने वाले भुगतान के तरीके का पता लगाने को भी कहा है।"

उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त समय केबल संचालकों और सैटेलाइट चैनलों को अपने कानून के जरूरत के अनुसार समायोजित करने के लिए दिया गया है। अन्यथा 15 अक्टूबर से दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय डीटीएच डीलरों के खिलाफ भी तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला हाल की एक पीईएमआरए (पेमरा) परिषद की बैठक में किया गया।

आलम ने कहा कि पेमरा फेडरल राजस्व बोर्ड, स्टेट बैंक और एजेंसियों और फेडरल जांच एजेंसी को देश में भारतीय डीटीएच की बिक्री में कमी लाने लिए पत्र लिखेगा।

पेमरा नियम के तहत 24 घंटे के प्रसारण में सिर्फ 10 प्रतिशत (दो घंटे और 40 मिनट) विदेशी सामग्री का प्रसारण किया जाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश