1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत से पोलियो मार्कर का आयात करेगा पाकिस्तान, क्वॉलिटी के मामले में चीन को पछाड़ा

भारत से पोलियो मार्कर का आयात करेगा पाकिस्तान, क्वॉलिटी के मामले में चीन को पछाड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2019 06:58 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 06:58 am IST

पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को निलंबित करने के कुछ ही महीनों बाद अब पोलियो मार्कर का आयात करने का फैसला लिया है।

Pakistan, Pakistan polio markers, Polio markers, Pakistan to import polio markers from India- India TV Hindi
Pakistan Imran Khan Government to import polio markers from India | Facebook

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने भारत के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को निलंबित करने के कुछ ही महीनों बाद अब पोलियो मार्कर का आयात करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने के बाद पाकिस्तान ने 9 अगस्त को भारत के साथ अपने कारोबारी रिश्तों को निलंबित करने का ऐलान किया था। उसके बाद से ही दोनों देशों के कारोबारी और सियासी रिश्ते बेहद बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को भारत से एक बार पोलियो मार्कर आयात करने के लिए इजाजत देने का फैसला किया। अफगानिस्तान और नाइजीरिया के अलावा पाकिस्तान तीसरा ऐसा देश है, जहां पोलियो की महामारी आज भी मौजूद है। मार्कर का इस्तेमाल बच्चों को पोलियो की खुराक देने के बाद उनकी अंगुलियों पर निशान लगाने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर में भारत से दवाओं और कच्चे माल के आयात पर प्रतिबंध हटाया गया था।

Pakistan, Pakistan polio markers, Polio markers, Pakistan to import polio markers from India
पोलियो की खुराक लेने के बाद उंगली पर मार्कर से लगाए गए निशान को दिखाता पाकिस्तान के लाहौर का एक बच्चा। AP File

पाकिस्तान में पोलियो के लिए आपातकालीन परिचालन केंद्र के राष्ट्रीय समन्वयक डॉक्टर राना सफदर ने बताया कि यह तय करने के लिए कि बच्चों को खुराक दी गई है, गैर-जहरीले मार्कर की जरूरत होती है। दुनिया में WTO से मान्यता प्राप्त सिर्फ 2 विनिर्माता हैं, एक भारत में और दूसरा चीन में। चीनी मार्कर के साथ गुणवत्ता संबंधी समस्या है, लेकिन भारत से मार्कर का आयात किया जा रहा है। WTO ने भारतीय विनिर्माता को 8 लाख मार्कर के ऑर्डर दिए हैं। सफदर ने बताया कि इतना भंडार अगले दो राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए काफी होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश