1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्लामिक स्टेट से संपर्कों को लेकर पाकिस्तानी प्रोफेसर, भतीजी गिरफ्तार

इस्लामिक स्टेट से संपर्कों को लेकर पाकिस्तानी प्रोफेसर, भतीजी गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2017 06:58 pm IST,  Updated : May 23, 2017 06:58 pm IST

पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह से कथित तौर पर संपर्क रखने को लेकर लाहौर स्थित एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और उसकी भतीजी को गिरफ्तार किया गया है।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

लाहौर: पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह से कथित तौर पर संपर्क रखने को लेकर लाहौर स्थित एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और उसकी भतीजी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के आतंकवाद विरोधी विभाग (CTD) के अनुसार यूनिवसर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी (UET) के प्रोफेसर और उसकी भतीजी को 2 अन्य लोगों को सोमवार रात कराची में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। CTD के एक अधिकारी ने बताया, ‘प्रोफेसर और 3 अन्य संदिग्धों को पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।’

उन्होंने कहा कि ये लोग IS के सक्रिय सदस्य थे तथा वे टेलीविजन कवरेज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन के जरिए सार्वजनिक सभा पर हमले की योजना बना रहे थे। इन लोगों के पास से संवेदनशील प्रतिष्ठानों और शिक्षण संस्थानों के नक्शे बरामद किए गए। गौरतलब है कि UET वही संस्थान है जहां कभी जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद इस्लामी अध्ययन विषय पढ़ाता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश