1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: विक्षिप्त पति की इस हरकत ने ली नवविवाहित पत्नी की जान

पाकिस्तान: विक्षिप्त पति की इस हरकत ने ली नवविवाहित पत्नी की जान

 Edited By: Deepika Negi
 Published : Jan 18, 2018 12:57 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 03:07 pm IST

पाकिस्तान में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया। यहां पर एक व्यक्ति ने सुहागरात के दौरान अपनी पत्नी के साथ लोहे की रॉड से रेप किया।

rape- India TV Hindi
rape

पाकिस्तान में हाल  ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया। यहां पर एक व्यक्ति ने सुहागरात के दौरान अपनी पत्नी के साथ लोहे की रॉड से रेप किया। इस घटना के बाद महिला की रिशेप्शन के दिन मौत हो गई। लड़की को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट डाले। सोसल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। (ट्रंप की आव्रजन नीति का लक्ष्य राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाना है )

पीड़िता के परिवार ने व्यक्ति के खिलाऱ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फातिमा शिरीन नाम की महिला ने 13 जनवरी को कुछ ट्वीट्स किए थे। इसमें लिखा था-  मेरी एक मरीज के अधिक खून बहने के कारण मौत हो गई। मरीज को आतंरित हिस्सों में गहरी चोट आी थी। हमने उसके पिता को पोस्टमार्टम के लिए मना लिया है। पीड़िता का पति मानसिक रोगी है उसने लोहे की रॉड से पीड़िता का रेप किया था। महिला डॉक्टर द्वारा ट्वीट्स करने के बाद लोगों ने इस पर अपनी रिएक्शन दिया।

डॉक्टर ने ट कर बताया कि, सुहागरात के दिन पीड़िता का बलात्कार किया गया था और रिशेप्शन के दिन उसकी मौत हो गई। पीड़िता की जान लोहे की रॉड से बलात्कार किए जाने के कारण गई। डॉक्टर ने लिखा कि पुलिस ने मामला तो दर्ज किया लेकिन कोर्ट के निर्देशों का पालन नहूीं हो रहा है। एक व्यक्ति ने ट्वीटर पर लिखा कि यह समय बेटों को महिलाओं की इज्जत के लिए समझाने का है। हमारा मुख्य उद्देश्य बेटियों की जिंदगी पर ध्यान देना है, लेकिन हम बेटों को कभी नहीं सिखाते कि महिलाओं की इज्जत कैसे करनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश