1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर के चालक दल सदस्यों को रिहा किया गया तालिबान दवा्रा

पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर के चालक दल सदस्यों को रिहा किया गया तालिबान दवा्रा

 Written By: IANS
 Published : Aug 14, 2016 11:23 am IST,  Updated : Aug 14, 2016 11:24 am IST

अफगानिस्तान में पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर के चालक दल के छह सदस्यों को रिहा कर दिया है।

Pakistani helicopter- India TV Hindi
Pakistani helicopter

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान में पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर के चालक दल के छह सदस्यों को रिहा कर दिया है। इसमें एक रूस का नागरिक भी है। अधिकारियों का कहना है कि यह हेलीकॉप्टर 4 अगस्त को उज्बेकिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था लेकिन पूर्वी लोगार प्रांत में इसकी क्रैश लैंडिंग हुई थी। (एशिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

इसके बाद तालिबान ने चालक दल के सदस्यो को बंधक बना लिया था। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, "मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि हेलीकॉप्टर के चालक दल के सभी सदस्यों को शनिवार को रिहा कर दिया गया।" उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों को अफगानिस्तान सीमा से सटे जनजातीय क्षेत्र के सदस्यों के हवाले कर दिया गया था।

 अधिकारी ने बताया, "ये लोग इस्लामाबाद पहुंच गए हैं और जल्द ही ये अपने परिवार वालों से मिल जाएंगे।" गौरतलब है कि एमआई-17 हेलीकॉप्टर की 4 अगस्त को तकनीकी दिक्कतों की वजह से अजरा जिले के लोगार प्रांत में क्रैश लैंडिंग हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश