1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान छोड़ने के लिए कभी राहील शरीफ से मदद के लिए नहीं कहा: मुशर्रफ

पाकिस्तान छोड़ने के लिए कभी राहील शरीफ से मदद के लिए नहीं कहा: मुशर्रफ

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2016 07:31 am IST,  Updated : Dec 27, 2016 07:31 am IST

परवेज मुशर्रफ ने कहा कि उन्होंने राहील से कभी मदद नहीं मांगी और उनको बयान को मीडिया ने गलत ढंग से पेश किया।

parvez musharraf says never asked for help from raheel...- India TV Hindi
parvez musharraf says never asked for help from raheel sharif to leave pak

इस्लामाबाद: पाकिस्तान से बाहर निकलने में पूर्व सेना प्रमुख राहील शरीफ से मदद मिलने का दावा करके हाल ही में सुर्खियां बनाने वाले पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने कहा कि उन्होंने राहील से कभी मदद नहीं मांगी और उनको बयान को मीडिया ने गलत ढंग से पेश किया।

मुशर्रफ ने एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया और न ही मैंने किसी से संपर्क किया था। राहील शरीफ ने मेरे साथ कोई चर्चा नहीं की थी और न ही मैंने उनसे कोई आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह दुनिया न्यूज चैनल को दिए उनके बयान को मीडिया ने गलत ढंग से पेश किया।

मुशर्रफ ने पहले कहा था कि पाकिस्तान छोड़ने में राहील शरीफ ने उनकी मदद की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश