1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कश्मीर मुद्दे के समाधान के बाद ही शांति लौटेगी: राहील शरीफ

कश्मीर मुद्दे के समाधान के बाद ही शांति लौटेगी: राहील शरीफ

 Written By: IANS
 Published : Jan 19, 2017 08:36 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 08:36 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कश्मीर को विभाजन का अधूरा एजेंडा करार देते हुए गुरुवार को कहा कि लंबित विवाद के समाधान के बाद ही क्षेत्र में शांति लौटेगी।

Raheel Sharif | AP File Photo- India TV Hindi
Raheel Sharif | AP File Photo

दावोस: पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कश्मीर को विभाजन का अधूरा एजेंडा करार देते हुए गुरुवार को कहा कि लंबित विवाद के समाधान के बाद ही क्षेत्र में शांति लौटेगी। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की 47वीं वार्षिक बैठक से इतर 'पाकिस्तान ब्रेकफास्ट' नामक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सेना प्रमुख ने यह टिप्पणी की।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डब्ल्यूईएफ बैठक के मौके पर पाकिस्तान को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन पाथफाइंडर ग्रुप ऑफ पाकिस्तान द्वारा किया गया, जिसमें दुनिया की महत्वपूर्ण राजनीतिक व व्यापारिक हस्तियों ने हिस्सा लिया। पूर्वसेना प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण एशिया में शांति के लिए कश्मीर मुद्दे का समाधान कश्मीरियों की इच्छा तथा संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन मुख्य मुद्दा कश्मीर है, जिसे पहले सुलझाना है।’

बीते साल 8 जुलाई को आतंकवादी बुरहान वानी के सुरक्षाबलों के साथ एक मुठभेड़ में मारे जाने के बाद घाटी में हिंसा में इजाफा हुआ है। यह पूछे जाने पर कि कश्मीर मुद्दे का समाधान किए बिना दक्षिण एशिया में शांति व आर्थिक समृद्धि हासिल की जा सकती है या नहीं, राहील ने कहा, ‘हम आगे कैसे बढ़ें, इसका जवाब तीन शब्दों में है। और वह है कश्मीर, कश्मीर और कश्मीर।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश