1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हुई

फिलीपींस में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2018 10:31 am IST,  Updated : Sep 24, 2018 10:31 am IST

फिलीपींस में पिछले सप्ताह मैंगखुट तूफान आने के बाद दो बड़ी भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है।

Philippines- India TV Hindi
Philippines

मनीला: फिलीपींस में पिछले सप्ताह मैंगखुट तूफान आने के बाद दो बड़ी भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात तक खनन के लिए मशहूर इटोगोन टाउन से 49 शव निकाले गए। (मालदीव राष्ट्रपति चुनाव: संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार इब्राहीम सोलिह की जीत )

बचावकर्मियों ने नागा शहर से भूस्खलन की जगह से 46 अन्य शव निकाले हैं। इटोगोन में एक अधिकारी ने कहा कि 19 अन्य अभी लापता हैं। बचावकर्मी नागा शहर में भूस्खलन की घटना में लापता 40 अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। भूस्खलन के चलते करीब 30 घर नेस्तनाबूद हो गए।

राहत कार्यो से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि मैंगखुट तूफान और दो भूस्खलन की घटना में करीब 200 लोग मारे गए हैं। मैंगखुट के चलते करीब 16 लाख किसान और मछुआरे प्रभावित हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश