इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राष्ट्रीय परिवहन सेवा पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के कर्मचारियों ने ATR-42 विमान के उड़ान भरने से पहले एक काले बकरे की कुर्बानी दी।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण करीब एक हफ्ते तक सेवा से बाहर रहने वाले विमान के फिर से संचालन शुरू होने पर अल्लाह की रहमत हासिल करने के लिए कुर्बानी दी गई। दुर्घटना में 47 लोग मारे गए थे।
स्थानीय मीडिया ने पीआईए के एक अधिकारी के हवाले से बताया, ‘ATR विमान के सेवा में आने पर अधिकारियों ने आभार जताने के लिए रविवार को बकरे की कुर्बानी दी।’ बहरहाल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह मैनेजमेंट लेवल का निर्णय नहीं था।