1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुर्घटनाग्रस्त सीरियाई विमान का घायल पायलट तुर्की में मिला

दुर्घटनाग्रस्त सीरियाई विमान का घायल पायलट तुर्की में मिला

 Written By: IANS
 Published : Mar 05, 2017 06:58 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 06:58 pm IST

सीरिया-तुर्की सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हुए सीरियाई विमान का घायल पायलट रविवार सुबह तुर्की के बचाव दल को मिल गया।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

दमिश्क: सीरिया-तुर्की सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हुए सीरियाई विमान का घायल पायलट रविवार सुबह तुर्की के बचाव दल को मिल गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार रात को पायलट ने लड़ाकू विमान पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद विमान सीरियाई सीमा से 35 किलोमीटर दूर मध्य अंताक्या में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन इस क्रम में वह घायल हो गया। वह बचाव दल को नौ घंटे की खोजबीन के बाद दक्षिणी हैते प्रांत में विमान के मलबे से 40 किलोमीटर की दूरी पर मिला।

सीरियाई विरोधी गुट अहरार अल-शाम ने दावा किया है कि शनिवार को उसने सीरियाई सरकार के विमान को गिराया था। विमान कथित तौर पर उत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत में बमबारी कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश