1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अजीबोगरीब प्रथा जहां बेटी करती है पिता से शादी!

अजीबोगरीब प्रथा जहां बेटी करती है पिता से शादी!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 09, 2016 01:45 pm IST,  Updated : Mar 09, 2016 02:50 pm IST

नई दिल्ली: समाज में अक्सर हमें अजीबोंगरीब प्रथाएं देखने को मिलती है। जिन्हें देखकर हमें हैरानी भी होती है और कभी-कभी हंसी भी आती है। ऐसी ही एक प्रथा के बारे में आज हम आपको

bangladesh- India TV Hindi
bangladesh

नई दिल्ली: समाज में अक्सर हमें अजीबोंगरीब प्रथाएं देखने को मिलती है। जिन्हें देखकर हमें हैरानी भी होती है और कभी-कभी हंसी भी आती है। ऐसी ही एक प्रथा के बारे में आज हम आपको बताना चाहते हैं जिसे सुनकर आपको हैरानी तो होगी ही साथ में आप यह सोचने के लिए भी विवश हो जाएंगे कि समाज में ऐसा कैसे हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसी अजीब प्रथा के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर एक बेटी को अपने ही पिता से शादी करनी पड़ती है। चौंत गए ना आप भी? आपको यह बात जरूर मजाक लग रही होगी लेकिन यह सच है। यह प्रथा बांग्लादेश की मंडी जनजाति की है। द गार्डियन के मुताबिक 30 साल ‌की ओरोला डालबोट के पिता की मृत्यु तब हो गई थी जब वो बहुत छोटी थीं। ओरोला इतनी छोटी थी कि उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली।

ओरोला ने बताया कि उसके दूसरे पिता का नाम नॉटेन था, लेकिन किशोरावस्‍था में प्रवेश करते ही वह यह जानकर दंग रह गई कि उनके दूसरे पिता नॉटेन ही उनके पति हैं। ये सुनते ही ओरोला के कदमों तले जमीन खिसक गई। जिस शख्स को पिता की तरह देखा, अब वही पति। तीन साल की उम्र में ही उसकी शादी उसके पिता से करवा दी गई। ये एक परंपरा है जिसे तब अपनाया जाता है जब किसी महिला का पति कम उम्र में ही चल बसता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश