1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में एयर शो के दौरान प्लेन क्रैश, सभी 4 सवारों की मौत

चीन में एयर शो के दौरान प्लेन क्रैश, सभी 4 सवारों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2016 08:16 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 08:16 pm IST

चीन के हेबेई प्रांत की राजधानी शिजियाझुआंग में गुरुवार को एक एयर शो के दौरान एक हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 4 लोग मारे गए।

Representative Image. (Wikimedia)
- India TV Hindi
Representative Image. (Wikimedia)

बीजिंग: चीन के हेबेई प्रांत की राजधानी शिजियाझुआंग में गुरुवार को एक एयर शो के दौरान एक हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 4 लोग मारे गए। एलई-500 मॉडल विमान का विनिर्माण चीन की एवीआईसी इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ने किया था। 

खबरों के मुताबिक हादसा शाम 4 बजे के करीब हुआ। इस हल्के विमान में एक पायलट और 3 क्लायंट्स सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि विमान आकाश से लुढ़कते हुए अचानक जमीन पर आ गिरा। एयर शो मंगलवार को शुरू हुआ था और शुक्रवार को इसका समापन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश