1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आसियान और पूर्वी एशिया सम्मेलनों के दौरान मोदी करेंगे द्विपक्षीय वार्ताएं

आसियान और पूर्वी एशिया सम्मेलनों के दौरान मोदी करेंगे द्विपक्षीय वार्ताएं

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2016 09:45 am IST,  Updated : Sep 08, 2016 09:45 am IST

वियंतियन (लाओस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 14वें आसियान-भारत सम्मेलन और 11वें पूर्वी एशिया सम्मेलन से इतर कई द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने वाली बैठक भी शामिल है। दोनों नेताओं

PM Modi in ASEAN- India TV Hindi
PM Modi in ASEAN

वियंतियन (लाओस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 14वें आसियान-भारत सम्मेलन और 11वें पूर्वी एशिया सम्मेलन से इतर कई द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने वाली बैठक भी शामिल है। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। मोदी मेजबान देश के प्रधानमंत्री थोंगलोउन सिसोउलिथ, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पार्क गुन-हे और म्यांमा की स्टेट काउंसेलर आंग सान सू ची से भी मुलाकात करेंगे।

मोदी ने कल अपने जापानी समकक्ष शिंझो आबे के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। भारत और जापान ने आतंकवाद से मुकाबले, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में सहयोग को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया था। साथ ही मोदी ने आबे के समक्ष हाल ही में बांग्लादेश में हुए आतंकी हमलों में जापानी नागरिकों के मारे जाने को लेकर संवेदनाएं भी जाहिर कीं।

बांग्लादेश में इस्लामी चरमपंथियों ने विदेशियों के बीच मशहूर एक कैफे पर हमला किया था, जिसमें 22 लोग मारे गए थे। आबे ने कहा कि जापान आतंकवाद के समक्ष घुटने नहीं टेकने वाला है। उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए भारत के साथ सहयोग को और अधिक मजबूत करने की इच्छा जाहिर की। आज दोपहर को लाओस के प्रधानमंत्री की ओर से आज एक भव्य भोज का आयोजन किया जाएगा। मोदी शाम के समय नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश