1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम मोदी ने G-20 देशों से वैश्विक आपदा प्रबंधन गठबंधन में शामिल होने का किया आह्वान

पीएम मोदी ने G-20 देशों से वैश्विक आपदा प्रबंधन गठबंधन में शामिल होने का किया आह्वान

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2019 02:42 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 02:42 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 देशों को वैश्विक आपदा प्रबंधन गठबंधन में शामिल होने के लिए शनिवार को आमंत्रित करते हुए कहा कि आपदा में जल्दी और प्रभावी कदम उठाने की जरुरत होती है क्योंकि इससे सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों का होता है।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : PTI/AP

ओसाका: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 देशों को वैश्विक आपदा प्रबंधन गठबंधन में शामिल होने के लिए शनिवार को आमंत्रित करते हुए कहा कि आपदा में जल्दी और प्रभावी कदम उठाने की जरुरत होती है क्योंकि इससे सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों का होता है। जी20 के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ओसाका में मौजूद मोदी ने भविष्य में आपदा से निपटने की क्षमताओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

जी20 के गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना निवेश एवं विकास कॉरपोरेशन सत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन अवसंरचना की आवश्यकता सिर्फ विकास के लिए ही नहीं है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए भी यह आवश्यक है। इस संबंध में मैं ब्यूनस आयर्स में जी20 की बैठक में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की जरूरत पर जोर दे रहा हूं। उन्होंने जी20 देशों को ‘आपदा प्रबंधन अवसंरचना पर अंतरराष्ट्रीय गठबंधन’ में शामिल होने का न्योता दिया। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आपदा, प्राकृतिक या मानव जनित, दोनों ही में त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की जरुरत होती है। इससे सबसे ज्यादा गरीब प्रभावित होते हैं। जी20 सम्मेलन में अन्य देशों को आपदा प्रबंधन अवसंरचना पर अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया।’’

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश