कराची: कराची में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ के समर्थन में एक बार फिर बैनर नजर आ रहे हैं। समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक, बैनर पर सेना प्रमुख और नियंत्रण रेखा पर मारे गए दो सैनिकों की तस्वीरें लगी हैं और उन पर 'कुछ और नहीं बस पाकिस्तान' का नारा लिखा है। जनरल राहील इस साल सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
समाचार पत्र के मुताबिक, 'मूव ऑन पाकिस्तान' पार्टी ने ये बैनर लगाए हैं।
पार्टी के अध्यक्ष ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि सेना के प्रति समर्थन दर्शाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उनकी पार्टी ने पहले भी जनरल राहील के समर्थन में बैनर लगाए थे।