1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल: प्रचंड रहेंगे उद्घाटन कार्यक्रमों से दूर

नेपाल: प्रचंड रहेंगे उद्घाटन कार्यक्रमों से दूर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2016 11:22 pm IST,  Updated : Aug 06, 2016 11:22 pm IST

काठमांडू: नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' ने शनिवार को घोषणा की कि कुछ को छोड़कर वह किसी भी उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे। प्रचंड ने कहा, "प्रधानमंत्री बनने के पहले ही

 पुष्प कमल दहल प्रचंड- India TV Hindi
पुष्प कमल दहल प्रचंड

काठमांडू: नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' ने शनिवार को घोषणा की कि कुछ को छोड़कर वह किसी भी उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे। प्रचंड ने कहा, "प्रधानमंत्री बनने के पहले ही मैंने यह तय कर लिया था।" उन्होंने कहा, "कुछ अपवादों को दरकिनार कर दिया जाए, मैं उद्घाटन समारोहों या कार्यक्रमों में भाग नहीं लूंगा।"

काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, वनस्थली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उसकी जगह परिणाम देने वाले कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान को लागू करने, पुनर्निर्माण और आर्थिक सुधारों जैसे एजेंडा उनकी सरकार की प्राथमिकता सूची में हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी सेंटर) के प्रमुख प्रचंड ने सांसदों द्वारा दूसरी बार इस शीर्ष पद के लिए चुने जाने के बाद गुरुवार को नेपाल के नए प्रधानमंत्री का शपथग्रहण किया। प्रचंड एक मात्र कम्युनिस्ट नेता हैं जो दूसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं।

वह सेना प्रमुख को हटाने की कोशिश में असहमति होने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। वह वर्ष 2008 से 2009 तक प्रधानमंत्री रहे थे। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत माओवादी-लेनिनवादी) के अध्यक्ष के.पी. शर्मा ओली ने पिछले माह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश