1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पंचायत के आदेश पर पाक में गर्भवती महिला से बलात्कार

पंचायत के आदेश पर पाक में गर्भवती महिला से बलात्कार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 13, 2016 08:46 am IST,  Updated : Nov 13, 2016 08:46 am IST

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पंचायत के फैसले के बाद बलात्कार की शिकार हुई एक गर्भवती महिला ने खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। 'जियो न्यूज' की खबर के

Pregnant woman raped on the orders of the panchayat in...- India TV Hindi
Pregnant woman raped on the orders of the panchayat in Pakistan

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पंचायत के फैसले के बाद बलात्कार की शिकार हुई एक गर्भवती महिला ने खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

'जियो न्यूज' की खबर के अनुसार गुजरात शहर की एक पंचायत ने एक व्यक्ति को आदेश दिया कि वह उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति की बेटी से बलात्कार करे। महिला गर्भवती थी।

मौत से पहले पुलिस को दिए अपने बयान में उसने कहा कि पंचायत के आदेश के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया। लाहौर के एक अस्पताल में इस महिला की मौत हो गई।

खबर के मुताबिक, महिला के पति ने अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। उसने कहा, 'मैं मामला दर्ज नहीं कराना चाहता। केवल अल्लाह ही मेरे साथ न्याय कर सकते हैं।' पुलिस ने कहा कि पंचायत के 11 सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश