मनीला: हाल ही में फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते ने अमेरिका के राजदूत को 'गे' और 'वेश्या की संतान' कहा थे जिसके बाद उन्होंने माफी मांगने से इंकार कर दिया। दुर्तेते की इस हरकत की वजह से दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिश्तों में तनाव आ गया है। उनके इस अपमानजनक टिप्पणी की वजह से अमेरिकी राजदूत ने उनसे जवाब मांगा था। अपनी एक स्पीच के दौरान दुर्तेते अमेरिकी राजदूत को ऐसा कहा था। इस पर अमेरिकी दूतावास ने बीते शुक्रवार को दुर्तेते की टिप्पणी को अनुचित माना। इस पर दुर्तेते का कहना है कि उन्हें अपनी इस टिप्पणी पर कोई अफसोस नहीं है। और वह इसके लिए माफी भी नहीं मांगेंगे।
दुर्तेते ने कहा कि गोल्डबर्ग ने मई में हुए चुनाव के दौरान विवाद पैदा किया था।दुर्तेते ने इससे पहले भी कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। 1989 में दुर्तेते ने एक ऑस्ट्रेलियन मिशनरी के साथ हुए रेप और मर्डर का मजाक बनाया था। अमेरिका दूतावास का कहना है कि दुर्तेते जुडिशल किलिंग्स को बढ़ावा दे रहे हैं। इस बात की पुष्टि तब हुई जब फिलिपींस की पुलिस ने 550 ड्रग्स संदिग्धों को मार दिया था। और तो और फिलिपींस में हजारों लोगों को एंटी ड्रग अभियान के दौरान मारा जा चुका है।
दुर्तेते ने फिलिपींस में ड्रग संदिग्धों को खुलेआम गोली मारने के निर्देश दिए हुए हैं। अमेरिकी दूतावास के मुताबिक अमेरिका ने फिलिपींस को 32 मिलियन डॉलर की मदद दी हुई है। अमेरिकी दूतावास का कहना है कि फिलिपींस को यह मदद मानवाधिकारों की रक्षा के लिए दी हुई है।