1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी का दावा, कहा- ‘16 से 20 अप्रैल के बीच भारत कर सकता है हमला’

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी का दावा, कहा- ‘16 से 20 अप्रैल के बीच भारत कर सकता है हमला’

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2019 03:46 pm IST,  Updated : Apr 07, 2019 03:46 pm IST

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को दावा किया कि उनकी सरकार के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत की योजना 16 से 20 अप्रैल के बीच पाकिस्तान पर एक और हमले की है।

Qureshi claims India planning another attack against...- India TV Hindi
Qureshi claims India planning another attack against Pakistan Image Source : TWITTER

इस्लामाबाद: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को दावा किया कि उनकी सरकार के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत की योजना 16 से 20 अप्रैल के बीच पाकिस्तान पर एक और हमले की है। कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। उस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

बढ़ते आक्रोश के बीच, भारतीय वायुसेना ने आतंकवाद-रोधी अभियान के तहत 26 फरवरी को पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया। डॉन अखबार के अनुसार मुल्तान में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कुरैशी ने कहा कि सरकार के पास ‘‘विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत एक नई योजना बना रहा है।’’

अखबार ने कुरैशी के हवाले से कहा कि तैयारियां की जा रही हैं, और पाकिस्तान के खिलाफ एक और हमले के आसार हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, 16 से 20 अप्रैल के बीच कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक नए हादसे का ताना-बाना रचा जा सकता है और इसका मकसद पाकिस्तान के खिलाफ उनकी कार्रवाई को सही ठहराना और इस्लामाबाद के खिलाफ राजनयिक दबाव बढ़ाना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश