1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. BJP युद्धोन्माद बढ़ा रही, कोई एफ-16 नहीं मार गिराया गया: इमरान खान

BJP युद्धोन्माद बढ़ा रही, कोई एफ-16 नहीं मार गिराया गया: इमरान खान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2019 08:05 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 08:05 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर युद्धोन्माद बढ़ाने का आरोप लगाया और पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के उसके दावे को खारिज करने के लिए एक अमेरिकी रिपोर्ट का हवाला दिया।

imran khan- India TV Hindi
imran khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर युद्धोन्माद बढ़ाने का आरोप लगाया और पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के उसके दावे को खारिज करने के लिए एक अमेरिकी रिपोर्ट का हवाला दिया।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "सत्य की हमेशा जीत होती है और यही हमेशा सर्वश्रेष्ठ नीति रही है। भाजपा का युद्धोन्माद बढ़ाकर चुनाव जीतने का प्रयास और पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के झूठे दावे की अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने पोल खोल दी है। उन्होंने पुष्टि की है कि पाकिस्तानी बेड़े से कोई एफ-16 विमान गायब नहीं है।"

भारतीय वायुसेना ने दोहराया था कि उसने 27 फरवरी को पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पॉलिसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि पाकिस्तानी बेड़े में एफ-16 विमानों की संख्या पूरी है और कोई विमान लापता नहीं है, जिसके बाद यह मुद्दा फिर गर्मा गया है।

भारतीय वायुसेना ने कहा था कि उसने मिग 21 से नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था, लेकिन पाकिस्तान ने 27 फरवरी को एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात करने की बात ही खारिज कर दी थी और कहा कि उसने जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश