नेपाल: नेपाल में एक 11 साल का बच्चा एक ऐसी बीमारी से जूझ रहा है कि वह पत्थर की मूरत बनता जा रहा है। वह दूसरों सामान्य बच्चों से बिल्कुल अलग है। इस बच्चे का नाम है रमेश दार्जी।
ये भी पढ़े-
रमेश को एक ऐसी बीमारी है। जिसके कारण उसका शरीर पत्थर बनता जा रहा है। पैदा होने के 15 दिन बाद रमेश की स्किन कोमल के बजाय मोटी, काली धारीदार चमड़ी है। साथ वह चल नहीं पाता है।
डॉक्टर नहीं समझ पा रहे क्या हैं बीमारी
साइंस की भाषा में बात करें तो इस बीमारी को ‘इक्थीओसिस’ नाम दिया गया है, जबकि नेपाल के डॉक्टर उसकी बीमारी को फंगस इंफेक्शन का नाम दे रहे हैं। इस पूरे मामले में सबसे आश्चर्यजनक पहलू है कि डॉक्टरों को आज तक बीमारी समझ में भी नहीं आई है और न ही रमेश का अब तक कोई इलाज हो पाया है।
जन्म के 15 दिन बाद बनने लगा पत्थर
रमेश के माता-पिता नेपाल में मजदूरी करते है। उन्होने बताया कि जन्म के समय तो यह सामान्य था, लेकिन 15 दिनों बाद इसमें परिवर्तन होने लगा और यह पत्थर की तरह बनता चला जा रहा है। इसके माता-पिता इसका इलाज नहीं करा सकते है। रमेश की मां नीर कुमारी ने बताया कि इसकी हालत दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है। उन्होने बताया कि हमें रमेश सिर्फ इतना बता पाता है कि उसे भूख कब लगी और उसे टायलेट कब जाना है।
कोई नहीं खेलता साथ में
रमेश की हालत ऐसी हो गई है कि इसके साथ के बच्चे इसके साथ नहीं खेलते है। इसका कारण इसकी अजीब तरह की स्किन है। सबसे बड़ी बात ये है कि अभी तक इसका इलाज नहीं पा रहा है।
अगली स्लाइड में पढ़े और