1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वायु प्रदूषण के मद्देनजर बीजिंग, तिआनजिन में रेड अलर्ट जारी

वायु प्रदूषण के मद्देनजर बीजिंग, तिआनजिन में रेड अलर्ट जारी

 Written By: IANS
 Published : Dec 16, 2016 10:41 am IST,  Updated : Dec 16, 2016 10:41 am IST

बीजिंग और उसके पड़ोसी तिआनजिन नगरपालिका ने इस साल वायु प्रदूषण के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है।

red alert issued due to air pollution in beijing- India TV Hindi
red alert issued due to air pollution in beijing

बीजिंग: बीजिंग और उसके पड़ोसी तिआनजिन नगरपालिका ने इस साल वायु प्रदूषण के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। स्थानीय पर्यावरणीय सुरक्षा प्रशासन ने गुरुवार को बताया कि यह रेड अलर्ट शुक्रवार को रात आठ बजे से 21 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान वायु की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

आपातकाल बचाव योजना के मुताबिक, लगातार चार दिनों से भारी वायु प्रदूषण को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यदि वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 पहुंचता है तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है।

पर्यावरणीय सुरक्षा मंत्रालय का कहना है कि बीजिंग और तिआनजिन के अलावा शिजियाझुआंग, ताइयुआन और झेंगझू सहित अन्य 21 शहर भी रेड अलर्ट जारी कर सकते हैं। इसके अलावा, 9 अन्य शहरों के नारंगी अलर्ट जारी करने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश