1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बीजिंग में वायु प्रदूषण से संबंधित रेड अलर्ट जारी

बीजिंग में वायु प्रदूषण से संबंधित रेड अलर्ट जारी

 Written By: PTI
 Published : Dec 07, 2015 08:31 pm IST,  Updated : Dec 07, 2015 08:31 pm IST

बीजिंग: चीन की राजधानी ने भयंकर वायु प्रदूषण को लेकर आज वर्ष का पहला रेड अलर्ट जारी किया। चेतावनी जारी होने के साथ ही अधिकारियों ने स्कूलों को बंद करने तथा विशेष प्रकार के वाहनों

Increased pollution has compelled government to issue red...- India TV Hindi
Increased pollution has compelled government to issue red alert related to air p

बीजिंग: चीन की राजधानी ने भयंकर वायु प्रदूषण को लेकर आज वर्ष का पहला रेड अलर्ट जारी किया। चेतावनी जारी होने के साथ ही अधिकारियों ने स्कूलों को बंद करने तथा विशेष प्रकार के वाहनों और फैक्ट्रियोंपर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

2.2 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या वाला यह शहर धुंध की मोटी चादर की तह में छुपा हुआ है और आने वाले महीनों में स्थिति और खराब होने की आशंका है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के अनुसार, बीजिंग ने वायु प्रदूषण संबंधी अलर्ट को आज नारंगी रंग से बढ़ाकर सर्वाधिक लाल कर दिया है।

ऐसा पहली बार हुआ है जब राजधानी में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जो मंगलवार को सुबह साल बजे से बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक रहेगा। शहर के आपात प्रबंधन मुख्यालय के अनुसार, रेड अलर्ट के दौरान किंडरगार्डन, प्राइमरी और हाई स्कूलों को कक्षाएं निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। विनिर्माण स्थलों पर बाहरी गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। कुछ औद्योगिक इकाइयों को उत्पादन नियंत्रित करने या बंद करने को कहा गया है।

पिछले सप्ताह कई दिनों तक धुंध के घने बदलों के बाद जारी इस नोटिस में विशेष वाहनों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। बयान के अनुसार, इस दौरान कारों का उपयोग भी कम होगा। कारों को एक दिन के अंतर पर, उनके सम-विषम नंबर प्लेटों के आधार पर सड़क पर आने की अनुमति होगी। इसके अलावा सम-विषम के आधार पर 30 प्रतिशत सरकारी कारों के सड़कों पर आने पर प्रतिबंध होगा।

बीजिंग म्युनिसिपल एंवायरमेंट मॉनिटरिंग सेन्टर के अनुसार, यह भयंकर वायु प्रदूषण बृहस्पतिवार तक रहेगा। बृहस्पतिवार की दोपहर ठंड बढ़ने के साथ इसके कम होने की संभावना है। बीजिंग स्थित अमेरिकी दूतावास का वायु गुणवत्ता अलर्ट के अनुसार, पीएमआई 256 से ज्यादा है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। इससे हृदय और फेंफड़े संबंधी बीमारियां हो सकती हैं और सामान्य लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश