1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वापस पटरी पर लौट आएं भारत-नेपाल संबंध: कमल थापा

वापस पटरी पर लौट आएं भारत-नेपाल संबंध: कमल थापा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2016 12:04 am IST,  Updated : Jun 11, 2016 12:04 am IST

नेपाल के उपप्रधानमंत्री कमल थापा ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंध हाल की अड़चनों के बाद अब वापस पटरी पर लौट आई है और नेपाल अपने राजनीतिक बदलाव के लिए भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की उम्मीद करता है।

kamal thapa- India TV Hindi
kamal thapa

काठमांडू: नेपाल के उपप्रधानमंत्री कमल थापा ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंध हाल की अड़चनों के बाद अब वापस पटरी पर लौट आई है और नेपाल अपने राजनीतिक बदलाव के लिए भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की उम्मीद करता है।

थापा ने ऑबजर्बर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'भारत और नेपाल के संबंधों में वर्तमान प्रगति' विषय पर आयोजित सम्मेलन में कहा, "नेपाल के लोकतांत्रिकरण में भारत एक मूल्यवान सहयोगी है।"

थापा ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध अद्वितीय और विशेष हैं और कोई नेपाल की भारत और चीन की विदेश की नीति की एक साथ तुलना नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, "यह बिल्कुल भी समान नहीं है। हर देश का अपना चरित्र होता है और विदेश नीति भी उसी हिसाब से बदलती है।"

थापा जो नेपाल के विदेश मंत्री भी हैं ने कहा कि नेपाल अपने बगल के दो सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था वाले देशों से अधिकाधिक लाभ हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि चीन के अलावा भारत भी दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

थापा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "हाल में हुई गलतफमही को सुलझा लिया है और हमारे रिश्ते वापस पटरी पर आ गए हैं। जून-जुलाई के दौरान भारत नेपाल के बीच 13 दौर की द्विपक्षीय बैठकें आयोजित की जानी है, जो इस बात का सबूत है कि हमारे रिश्ते अच्छे हैं।"

अगली स्लाइड पर और पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश