
indo nepal relationship
थापा तीन के दौरे पर भारत आएं है, जो कि पिछले 8 महीनों में उनकी पांचवी यात्रा है।
थापा ने बताया, "हमने नए संविधान के लागू होने का चार महीनों में ही उसमें संशोधन किया। अगर जरूरत होगी तो इसमें आगे भी संशोधन किया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में शासन का सबसे अच्छा रूप होने के बावजूद आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते।"
थापा ने उन रिपोर्टो को खारिज किया कि जिसमें नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने नेपाल की कम्यूनिस्ट पार्टी की बैठक में कहा था कि तराई क्षेत्र में संविधान विरोधी प्रदर्शन के पीछे भारत का हाथ है।
थापा ने जोर देकर कहा, "प्रधानमंत्री ओली को मीडिया ने गलत ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था।"