1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान: तीन घंटे में चुराए गए 90 करोड़ रुपए

जापान: तीन घंटे में चुराए गए 90 करोड़ रुपए

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 24, 2016 07:37 pm IST,  Updated : May 24, 2016 07:38 pm IST

जापान में क्रेडिट कार्ड के मदद से करीब 88 करोड़ की चोरी की एक घटना सामने आई है। यह चोरी दुनिया की सबसे बड़ी चोरियों में से एक है।

atm- India TV Hindi
atm

नई दिल्ली: जापान में क्रेडिट कार्ड के मदद से करीब 88 करोड़ की चोरी की एक घटना सामने आई है। यह चोरी दुनिया की सबसे बड़ी चोरियों में से एक है। जापान की राजधानी टोक्यो में चोरों ने तीन घंटे में अलग-अलग एटीएम से करीब 88 करोड़ रुपयों की चोरी की। टोक्यो के साथ-साथ देश के 16 शहरों में इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस का अनुमान है कि इस सिंडिकेट चोरी में करीब 100 लोगों के शामिल होने की आशंका है। 100 लोगों में से अब तक कोई भी गिरफ्तार नहीं हुआ है। इन चोरों ने साउथ अफ्रीका के एक बैंक से सभी खातों की जानकारी हासिल की थी। उसके बाद फर्जी क्रेडिट कार्ड के जरिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने 15 मई की सुबह करीब 1400 एटीएम मशीनों से फर्जी कार्ड के जरिए पैसे निकाले. हर चोर ने करीब 61,664 हजार रुपये निकाले। जापान के एटीएम से पैसे निकालने की ये अधिकतम लिमिट है। चोरों ने टोक्यो में एटीएम मशीनों को निशाना बनाया।

ट्रांजेक्शन डाटा के मुताबिक, चोरों ने करीब 1600 फर्जी कार्ड इस्तेमाल किए, जो साउथ अफ्रीकी बैंक ने जारी किए थे। चोरों ने सारे ट्रांजेक्शन सुबह 5 बजे से 8 बजे के बीच ही किए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि विदेशी चोरों का हाथ होने की वजह से मामले के खुलासे में थोड़ा वक्त भी लग सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश