1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में 7 दुकानदारों की मौत

अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में 7 दुकानदारों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2018 01:52 pm IST,  Updated : May 06, 2018 01:52 pm IST

अफगानिस्तान के फारयाब प्रांत में सड़क किनारे एक बम विस्फोट के कारण एक वाहन में सवार सात दुकानदारों की मौत हो गयी। ये दुकानदार एक बाजार की ओर जा रहे थे।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

काबुल: अफगानिस्तान के फारयाब प्रांत में सड़क किनारे एक बम विस्फोट के कारण एक वाहन में सवार सात दुकानदारों की मौत हो गयी। ये दुकानदार एक बाजार की ओर जा रहे थे। पुलिस प्रवक्ता करीम युरेश ने बताया कि रविवार के हमले में एक अन्य आम नागरिक घायल हो गया। यह हमला उस इलाके में हुआ जहां तालिबान और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक संगठन सक्रिय हैं। (दुनिया में इस देश के लोग अपनी नौकरी को लेकर सबसे ज्य़ादा संतुष्ट, दूसरे नंबर पर यह देश )

पूर्वी पकतिया प्रांत में एक कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अब्दुल्ला हसरत ने बताया कि शनिवार देर शाम एक जिला प्रमुख मोहम्मद रोडवाल को निशाना बना कर हमला किया गया। हमले में वह घायल हो गये। तालिबान ने दावा किया है कि इस हमले में उसका हाथ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश