1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस ने किया सोयुज-21.ए रॉकेट का सफल प्रक्षेपण

रूस ने किया सोयुज-21.ए रॉकेट का सफल प्रक्षेपण

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 28, 2016 03:39 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 03:39 pm IST

रूस के सुदूर पूर्व में नवनिर्मित वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम से तीन उपग्रहों को ले जा रहे सोयुज-2.1ए रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

rocket- India TV Hindi
rocket

मास्को:  रूस के सुदूर पूर्व में नवनिर्मित वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम (अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल) से तीन उपग्रहों को ले जा रहे सोयुज-2.1ए रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया इस बात की जानकारी रूसी अधिकारियों ने बीते गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। यह प्रक्षेपण बुधवार को स्वचालित नियंत्रण प्रणाली की खराबी के कारण स्थगित हो गया था। रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन इस पल के गवाह बने और उन्होंने देश की अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मोस को सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी।

पुतिन ने कहा, "यह गौरव की बात है। फिलहाल अभी बहुत काम बाकी है, लेकिन रूसी अंतरिक्ष उद्योग के विकास के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण और गंभीर कदम था।" यह प्रक्षेपण स्थानीय समयनुसार सुबह 5.01 बजे हुआ। सोयुज-2.1ए तीन उपग्रहों लोमोनोसोव, एस्ट-2डी और सैमसैट-218 के साथ प्रक्षेपित हुआ है। रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन और रोसकॉस्मोस के महानिदेशक आइगर कोमारोव भी इस मौके पर मौजूद रहे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश