1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस में 2015 के बाद जन्म लेने वालों को नहीं मिलेगी सिगरेट!

रूस में 2015 के बाद जन्म लेने वालों को नहीं मिलेगी सिगरेट!

 Written By: IANS
 Published : Jan 12, 2017 04:13 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 04:13 pm IST

रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने साल 2015 के बाद जन्म लेने वालों को सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध लगाने की योजना का खुलासा किया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

मॉस्को: रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने साल 2015 के बाद जन्म लेने वालों को सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध लगाने की योजना का खुलासा किया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समर्थित यह प्रस्ताव विश्व में रूस को दुनिया का पहला पूरी तरह से तम्बाकू मुक्त देश बना देगा।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रूसी समाचार पत्र इजवेस्तिया को जो प्रतिबंध प्रस्ताव मिला है वह साल 2033 से प्रभावी होगा, जब प्रतिबंध से प्रभावित रूसी बच्चे 18 साल के हो जाएंगे। रूसी संसदीय स्वास्थ्य समिति के एक सदस्य निकोलाई गेरासिमेंको ने मंगलवार को टाइम्स से कहा, ‘वैचारिक रूप से यह लक्ष्य बिल्कुल सही है।’ हालांकि गेरासिमेंको ने यह भी स्वीकार किया कि वह अनिश्चित हैं कि इस तरह का प्रतिबंध लागू हो पाएगा कि नहीं।

रूसी मीडिया के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न संघीय एजेंसियों के बीच दस्तावेज वितरित कर दिए गए हैं जिनमें वित्त मंत्रालय, आर्थिक विकास मंत्रालय और अन्य शामिल हैं। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, साल 2016 में रूस में धूम्रपान करने वालों की संख्या में 10 प्रतिशत की कमी हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश