1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक का आरोप, आतंकवाद के मुद्दे पर BRICS देशों को गुमराह कर रहै हैं मोदी

पाक का आरोप, आतंकवाद के मुद्दे पर BRICS देशों को गुमराह कर रहै हैं मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2016 06:58 am IST,  Updated : Oct 17, 2016 06:58 am IST

पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने आरोप लगाया कि भारतीय नेता आतंकवाद के मुद्दे पर ब्रिक्स देशों को गुमराह कर रहे हैं।

sartaj aziz accuses narendra modi of misleading brics...- India TV Hindi
sartaj aziz accuses narendra modi of misleading brics nation on terrorism

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आतंकवाद की जननी होने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने आज आरोप लगाया कि भारतीय नेता इस मुद्दे पर ब्रिक्स देशों को गुमराह कर रहे हैं।

अजीज ने कहा, श्री मोदी अपने ब्रिक्स और बिम्सटेक सहयोगियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय नेतृत्व जम्मू-कश्मीर में अपनी निर्ममता को छिपाने के लिए व्यग्रता से प्रयास कर रहा है।

अजीज ने कहा कि आतंकवाद की निंदा करने में पाकिस्तान ब्रिक्स और बिम्सटेक के सभी सदस्यों के साथ है तथा वह पाकिस्तान की धरती पर भारतीय राज्य द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सहित बिना किसी भेदभाव के आतंकवाद की समस्या से मुकाबला करने के लिए अपनी पूरी प्रतिबद्धता जताता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश