1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी अरब: सड़क पर आगे चल रही पत्नी को पति ने तलाक दिया

सऊदी अरब: सड़क पर आगे चल रही पत्नी को पति ने तलाक दिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2017 09:36 pm IST,  Updated : Aug 21, 2017 09:36 pm IST

सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया कि वह बार-बार मना करने के बावजूद सड़क पर उसके आगे चल रही थी।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

दुबई: सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया कि वह बार-बार मना करने के बावजूद सड़क पर उसके आगे चल रही थी। एक स्थानीय अखबार के मुताबिक, इस व्यक्ति ने पत्नी को बार-बार चेतावनी दी कि वह उससे आगे नहीं चले, लेकिन वह आगे-आगे चलती रही जिसके बाद उसने तलाक दे दिया। इस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं हो पाई है।

तलाक का एक और अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया कि खाने के समय पत्नी ने भेड़ का सिर वाला हिस्सा नहीं परोसा। दरअसल, इस व्यक्ति ने अपने दोस्तों को दावत दे रखी थी। महिला ने बताया कि मेहमानों के जाने के बाद गुस्से से भरे उसके पति ने उसपर मेहमानों के सामने जलील होने का आरोप लगाते हुए तलाक दे दिया।

इसी तरह सऊदी अरब के एक व्यक्ति ने पत्नी को तलाक दे दिया क्योंकि उसने हनीमून के समय पायल पहन रखी थी। पति ने अपनी पत्नी को पायल पहनने से मना किया था। एक और मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया था क्योंकि वह पति के मना करने के बावजूद अपने घरवालों से मिलने के लिए चली गई थी। सऊदी अरब में तलाक के मामले बढ़ते जा रहे हैं और कई बार तो नवविवाहितों को परामर्श सेवा का सहारा लेना पड़ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश