1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी अरब ने विदेशियों की हज यात्रा पर लगाई रोक, गिने-चुने स्थानीय लोग होंगे शामिल

सऊदी अरब ने विदेशियों की हज यात्रा पर लगाई रोक, गिने-चुने स्थानीय लोग होंगे शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2020 11:14 am IST,  Updated : Jun 23, 2020 11:36 am IST

सऊदी अरब ने इस साल के लिए विदेशों से आने वाले हज यात्रियों पर प्रतिबंद लगा दिया है। सऊदी के विदेश विभाग ने यह जानकारी दी।

सऊदी अरब ने विदेशियों की हज यात्रा पर लगाई रोक, गिने-चुने स्थानीय लोग होंगे शामिल- India TV Hindi
सऊदी अरब ने विदेशियों की हज यात्रा पर लगाई रोक, गिने-चुने स्थानीय लोग होंगे शामिल Image Source : AP/FILE

रियाद: सऊदी अरब ने इस साल के लिए विदेशों से आने वाले हज यात्रियों पर प्रतिबंद लगा दिया है। सऊदी के विदेश विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने सूचित किया कि इस वर्ष हज में विदेशियों के आने पर प्रतिबंध रहेगा। हज यात्रा में केवल सऊदी के गिने-चुने लोग ही भाग ले पाएंगे। सऊदी ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए यह कदम उठाया है।

दरअसल, हज यात्रा के लिए यहां बड़ी संख्या में विदेशी लोग आते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए सऊदी अरब ने हज यात्रा में विदेशियों के शामिल होने पर रोक लगा दी है। बता दें कि आम तौर पर यहां हर साल 2.5 मिलियन लोग हज यात्रा में शामिल होते हैं, जिससे सऊदी अरब सरकार को 12 बिलियन डॉलर की आमदनी होती रही है।

बता दें कि सऊदी अरब के शाह का परिवार कई पीढ़ि‍यों से मक्‍का में आयोजित होने वाली हज यात्रा का संरक्षक है। सऊदी अरब ने अपनी स्‍थापना के 90 साल के अंदर कभी हज यात्रा को रद्द नहीं किया है। सऊदी सरकार का कहना है कि कम लोगों के साथ हज यात्रा कराने का फैसला कोरोना वायरस महामारी के कारण लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश