1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी विमान से भेजी गई 'डिस्ट्रेस कॉल' से मचा हड़कंप

सऊदी विमान से भेजी गई 'डिस्ट्रेस कॉल' से मचा हड़कंप

 Written By: IANS
 Published : Sep 20, 2016 09:22 pm IST,  Updated : Sep 21, 2016 12:02 am IST

सऊदी अरब के एक विमान के पायलट द्वारा गलती से की गई 'डिस्ट्रेस कॉल' ने विमान के अपहरण का डर पैदा कर दिया।

saudi1- India TV Hindi
saudi1 Image Source : PTI

मनीला: सऊदी अरब के एक विमान के पायलट द्वारा गलती से की गई 'डिस्ट्रेस कॉल' (विमान के पायलट द्वारा कंट्रोल टावर को दिया जाने वाला वह संदेश जिसमें किसी संकट की स्थिति और मदद की अपेक्षा का जिक्र होता है) ने विमान के अपहरण का डर पैदा कर दिया। विमान में 300 यात्री सवार थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विमान को निनोय एक्वीनो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एकांत में उतारा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बताया जा रहा है कि उतरने से पहले विमान के पायलट ने मनीला कंट्रोल टॉवर से कहा कि विमान खतरे में है और विमान के अपहरण की संभावना वाले कोड का इस्तेमाल कर आपातकालीन सहायता मांगी।

इसके बाद पायलट ने 'पैनिक बटन' को दो बार दबाया। सीएनएन फिलीपींस के अनुसार, टॉवर को उड़ान पर 'खतरा मंडराने की यह चेतावनी' इसके लैंड करने से 32 किलोमीटर पहले मिली थी।

मध्यरात्रि से पहले जेद्दा से उड़ान भरने वाले सऊदी अरब एयरलाइंस की उड़ान एसवी 872 के यात्रियों की नियमित प्रक्रिया के तहत सुरक्षा जांच की गई। उड़ान में ज्यादातर यात्री वार्षिक हज यात्रा से लौट रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश